फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उड़नदस्ते ने दुर्गापुरी और एकेश्वर से पकड़ी 2

उड़नदस्ते ने दुर्गापुरी और एकेश्वर से पकड़ी 2

Fri, 05 Apr 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
उड़नदस्ते ने दुर्गापुरी और एकेश्वर से पकड़ी 2
कोटद्वार। लोकसभा चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन आयोग ने अवैध शराब पर शिकंजा कस दिया है। बृहस्पतिवार शाम को तहसील स्तर पर गठित उड़नदस्ते और आबकारी विभाग ने विभिन्न इलाकों से 28 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग की फ्लाइंग स्कवाड टीम के मजिस्ट्रेट केके गुप्ता की टीम ने चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार देर रात दुर्गापुरी चौराहे के समीप एक भवन की आड़ में रखी 10 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। बताया जा रहा है कि उक्त शराब को अन्यत्र भेजा जा रहा था। टीम ने बरामद शराब और आरोपी को आबकारी विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया। टीम में उपनिरीक्षक महेशपाल व कांस्टेबल दिगंबर सिंह शामिल रहे। आबकारी निरीक्षक बीरेंद्र भंडारी ने बताया कि मामले में अल्ताफ पुत्र सरताज निवासी ग्राम टांडामाईदास, जिला बिजनौर के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर एक वीरान भवन में छापा मारकर वहां से 18 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। आबकारी निरीक्षक बीरेंद्र भंडारी ने बताया कि मामले में एकेश्वर निवासी प्रमोद के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed