{"_id":"59c53a6c4f1c1b30688b5ec9","slug":"161506097772-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भवन निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कोटद्वार तहसील के पट्टी अजमेर वल्ला के मैतीकाटल गांव में भवन निर्माण को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। नौबत गाली गलौच से मारपीट तक जा पहुंची। इस दौरान पिता-पुत्र ने दूसरे परिवार के एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से राजस्व पुलिस, तहसीलदार और जिलाधिकारी तक मामले की रिपोर्ट की गई है। तहसीलदार ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मैतीकाटल निवासी हसरत अली पुत्र मौलाबख्श, इसी परिवार की बहू नसरीन और उलीसन बेगम की ओर से राजस्व पुलिस में मामले की रिपोर्ट दी गई है। हसरत अली ने बताया कि वे बृहस्पतिवार दोपहर अपने आवासीय भवन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान भवन निर्माण को लेकर पड़ोसी गाली-गालौच कर मारपीट पर उतारू हो गए। इसकी शिकायत के लिए वे पटवारी चौकी बल्ली जा रहे थे। इस बीच पड़ोसी अपने साथियों के साथ पीछा करते हुए बल्ली बाजार पहुंच गए, जहां उन्होंने हसरत अली पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान नसरीन के साथ बदसलूकी की गई। घायल हसरत अली को सरकारी अस्पताल कोटद्वार लाया गया, जहां तहसीलदार के आदेश पर उनका मेडिकल कराया गया है। पटवारी हर्षवर्धन नौटियाल ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।