{"_id":"5bf82ccdbdec2241ba2c6871","slug":"111542991053-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजन सीओ से मिले, रोष जताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजन सीओ से मिले, रोष जताया
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। हल्दूखाता पटवारी सर्किल के एक गांव में गत 14 नवंबर को युवती से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी जेआर जोशी से मुलाकात की। परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। कहा कि आरोपी की ओर से पीड़िता के परिजनों को धमकी दी जा रही है। नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी युवक खुलेआम घूम रहा है।
परिजनों ने सीओ केे बताया कि 14 नवंबर की शाम पीड़ित युवती घर के समीप स्थित एक दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में किराए में रह रहे युवक ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कहा कि आरोपी ने घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई। आरोपी ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने घटना के दिन ही कलालघाटी चौकी पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। सीओ जेआर जोशी ने पीड़ित परिवार को जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। कलालघाटी चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि जल्द ही कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।