फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   crime : with hipnotism jewellery fraud

वृद्धा को सम्मोहित कर लाखों के जेवर उड़ाए

Sat, 27 Feb 2016 09:23 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Sat, 27 Feb 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद मार्ग पर शनिवार को सरे राह एक वृद्धा को सम्मोहित कर दो बदमाश उसके लाखों रुपये के जेवर उड़ा ले गए। घटना के बाद अर्द्धचेतन अवस्था में घर पहुंची महिला ने परिजनों को घटना बताई। परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दर्ज कराई है। बाइस दिन के अंदर दूसरी घटना से महिलाओं में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

नजीबाबाद रोड स्थित मिश्रा कॉलोनी निवासी वृद्धा कमलेश देवी पत्नी ज्ञान चंद्र बाजार आई थीं। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर जानकीनगर के पास सड़क किनारे जा रही थी, तभी नजीबाबाद की ओर से आई एक सेंट्रो कार से दो लोग उतरे और वृद्धा से काली माता मंदिर का पता पूछने लगे। इतनी देर में धर्मकर्म की बात करते हुए उन्होंने वृद्धा को नशीला पदार्थ सुंघा कर अर्द्धचेतन अवस्था में कर उनसे एक जोड़ी सोने के कुंडल, तीन अंगूठी और चेन उतरवा ली। वृद्धा के बेटे नीरज कुमार की ओर से पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि कार यूपी में पंजीकृत थी। पुलिस ने बदमाशों का हुलिया, कार का नंबर, कलर की जानकारी ली। देर शाम तक पुलिस आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी थी।
विज्ञापन


पांच फरवरी को देवीरोड पर हुई थी पहली घटना
कोटद्वार। पांच फरवरी को इसी तरह की घटना देवीरोड पर हुई थी। उद्योग विभाग में कार्यरत महिला कर्मी बैंकों में सरकारी डाक बांटने आई थी। एसबीआई के बाहर उसे दो बदमाशों ने अपनी बातों में उलझाकर उसके गले से चेन और कुंडल झटक लिए थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिला को ऐसा सम्मोहित कर दिया कि उसने खुद ही अपने गहने उतारकर उनके हाथ में रख दिए। बदमाश गहनों के साथ ही सरकारी डाक से संबंधित रजिस्टर भी अपने साथ ले गए। पुलिस का कहना है कि महिला ने मामले में कोई कार्रवाई न करने की बात कही थी। मामले की विधिवत रिपोर्ट न होने पर पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को सरे राह दूसरी घटना से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed