फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Crazy dog kills 46.

पागल कुत्ते ने मचाया आतंक, 46 को काटा

Thu, 20 Apr 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Thu, 20 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Crazy dog kills 46.
पहली बार स्कूल जा रहे 4 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा - फोटो : अमर उजाला

 नगर पालिका क्षेत्र के आमपड़ाव, मीट मार्केट, चर्च रोड, पटेल मार्ग और झंडा चौक पर बृहस्पतिवार सुबह पागल कुत्ते का आतंक रहा। उसने सुबह सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक करीब 46 लोगों को काट लिया। नगरपालिका की लापरवाही देखो वह इस पूरे मामले से अनजान बना रहा। अंत में परेशान होकर लोगों ने पागल कुत्ते को लाठी-डंडों से मार डाला।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सात बजे आम पड़ाव में उस समय भगदड़ मच गई जब एक पागल कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने कई महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काट लिया और कई के कपड़े फाड़ दिए। लोगों ने उसे आम पड़ाव से भगाया तो वह चर्च रोड और अन्य स्थानों पर लोगों को काटने लगा।
विज्ञापन


दोपहर बाद तक कुत्ते का लोगों को काटने का सिलसिला चलता रहा।  लोग एक एक कर रैबिज के इंजेक्शन लगाने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे। देखते ही देेखते अस्पताल में रैबिज के इंजेक्शन लगाने वालों की भीड़ लग गई। ड्यूटी पर तैनात अस्पताल के फार्मेसिस्ट दिनेश मिश्रा ने बताया कि सुबह से दो बजे तक 46 मामले कुत्ते के आए हैं जिन्हें रैबिज के इंजेक्शन लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर निवासी अमित सेमवाल ने बताया कि पागल कुत्ते की शिकायत नगर पालिका से की गई थी, लेकिन किसी ने कुत्ते को पकड़ने अथवा मारने की कार्रवाई नहीं की। लोगों में उस समय चीख पुकार मच गई जब कुत्ते ने एक छोटे बच्चे पर हमला कर दिया। फिर लोगों से रहा नहीं गया उन्होंने कुत्ते को घेरकर लाठी-डंडों से मार डाला।  एसडीएम राकेश तिवारी ने इसे नगर पालिका की लापरवाही बताया। कहा कि नगर पालिका को मामले पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। कहा कि मामले का संज्ञान लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed