{"_id":"68237c9446508741ea066b9d","slug":"cow-protectors-angry-as-no-action-was-taken-against-the-driver-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-689371-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गुस्साए गोसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर गुस्साए गोसेवक
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति के बैनर तले क्षेत्र के गो सेवकों ने बीईएल रोड पर सड़क किनारे एक गाय को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ अभी तक कार्रवाई न होने पर रोष जताते हुए आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा है।
गो सेवकों ने कहा कि गत नौ मई की रात सवा नौ बजे के करीब बीईएल रोड पर बीईएल फैक्टरी के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तीव्र गति से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे लेटी एक गाय रौंद डाला, जिससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया था, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक ना ही वाहन चालक को गिरफ्तार किया है और न ही वाहन को सीज किया है। गोसेवकों ने ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि दोषी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो समस्त गोसेवक मालवाहक ट्रकों, डंपरों को सड़कों पर नहीं चलने देंगे। एसडीएम ने गोसेवकों को मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद सौरव नौडियाल, रजनीश बेबनी, वीरेंद्र और नकुल आदि शामिल रहे।