फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corruption will end on becoming CM of Saints.

संत के सीएम बनने पर होगा भ्रष्टाचार खत्म

Mon, 20 Mar 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 20 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Corruption will end on becoming CM of Saints.
सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरक्षापीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के यूपी के सीएम बनने पर यमकेश्वर और कोटद्वार में विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। कहा कि संत के मुख्यमंत्री बनने से भ्रष्टाचार खत्म होगा। कहा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से न केवल गोरखपुर, बल्कि उत्तराखंड का भी मान बढ़ा है।

विज्ञापन


यमकेश्वर समेत पौड़ी जिले के  जनप्रतिनिधियों ने आशा जताई कि उत्तराखंड से सटे यूपी के क्षेत्र में होने वाली गो तस्करी से लोगों को निजात मिलेगी। उधर, योगी आदित्यनाथ के यमकेश्वर स्थित मूल गांव पंचूर में सोमवार को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

सांसद योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर, द्वारीखाल और दुगड्डा विकासखंड के कई गांवों में खुशी की लहर छा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारीखाल ब्लाक के भंवासी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री मनोज गुसाईं, सुमंत डबराल, बीरेंद्र गुसाईं, रविंद्र प्रसाद, हर्षमोहन डबराल, महिला मोर्चा अध्यक्ष द्वारीखाल रेनू उनियाल, कमलेंद्र बिष्ट, सुनील असवाल, अनिल डबराल व शिव प्रसाद डबराल ने खुशी जताई है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी, जिला पंचायत सदस्य मीरा रतूड़ी, ज्येष्ठ उपप्रमुख विनोद डबराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री विजय लखेड़ा ने इसे उत्तराखंड का गौरव बताया।  
बंचूरी स्थित माता श्याम सुंदरी समिति देवीडांडा के संस्थापक सचिव रूपचंद्र लखेड़ा ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की माता श्याम सुंदरी पर अटूट विश्वास है। वह जब भी इस क्षेत्र में आते हैं देवीडांडा मंदिर में दर्शन के लिए जरूर आते हैं। उन्होंने गोरखपुर में भी माता श्याम सुंदरी का मंदिर स्थापित किया है।


उधर, योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर में सोमवार को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। यमकेश्वर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन बडोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य रूप बसंत सिंह नेगी, संजीव वर्मा, कमल हसन खान, आशुतोष कुकरेती, सुनील रावत, सुशील कंडवाल, सुनील नेगी, धीर सिंह नेगी, गौतम रतूड़ी, दीपक चंद्रा समेत कई लोगों ने पंचूर गांव पहुंचकर उनके परिजनों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed