फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corona Warriors honored on state foundation day

कोरोना वॉरियर्स 45 राजस्व कर्मियों को किया सम्मानित

Mon, 09 Nov 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors honored on state foundation day
अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान संगठन की ओर से राज्य स्थापना दिवस के मौके पर तहसील परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कोरोना काल में तीन तहसीलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे 45 कोरोना वॉरियर्स राजस्वकर्मियोे को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

तहसील में आयोजित सम्मान समारोह में उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल ने कोरोना वॉरियर्स राजस्व कर्मियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के 20 सालों के बाद राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इस मौके पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारी प्रदीप डोबरियाल का माल्यापर्ण कर उनका भी सम्मान किया।
विज्ञापन

सम्मान पाने वालों में नायब तहसीलदार हरीश जोशी (लैंसडौन), राजेंद्र प्रसाद पंत (रिखणीखाल), रजिस्ट्रार कानूनगो शंभू प्रसाद ममगाईं, कानूनगो रमेश रावत, राजस्व उपनिरीक्षक हुकुम सिंह, अंकित वर्मा, राजेंद्र लाल, प्रबल सिंह रावत, प्रीतम सिंह, पुष्कर सिंह, ज्योति मंजेड़ा, वंदना टम्टा समेत लैंसडौन, जाखणीखाल, रिखणीखाल तहसीलों के राजस्वकर्मी शामिल रहे। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप डोबरियाल, उपाध्यक्ष प्रशांत डोबरियाल, देहरादून शाखा के अध्यक्ष भूपेश, शकुंतला डोबरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed