फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corona vaccine starts at five centers

पांचों केंद्रों पर कोरोना का टीका लगना शुरू

Tue, 13 Apr 2021 08:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine starts at five centers
कोरोना वैक्सीन समाप्त होने के कारण रुका हुआ टीकाकरण मंगलवार से फिर से शुरू हो गया है। मंगलवार को कोटद्वार के सभी पांच कोरोना वैक्सीनेशन सेंटरों में लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

कोटद्वार बेस अस्पताल को छोड़कर चार दिनों से कोटद्वार-भाबर के चार कोरोना टीकाकरण केंद्रों में ताले लगे हुए थे। केंद्र की ओर से प्रदेश सरकार को मिली कोरोना टीके की खेप में सोमवार को कोरोना की तीन हजार वैक्सीन मिली। बेस अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर में 700 लोगों के लिए और इसके अलावा दुगड्डा ब्लाक के 2300 लोगों के लिए टीका उपलब्ध कराया गया। डॉ. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि वैक्सीन मिलने के बाद कोविड केयर सेंटर कौड़िया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालपानी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी और इंटर कालेज मोटाढांक स्थित कोविड टीकाकरण केंद्र में कोरोना टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया है। बेस अस्पताल के पीएस डॉ. बीसी काला ने बताया कि बेस अस्पताल में 700 लोगों के लिए टीका उपलब्ध हुआ है। अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में टीका लगाने का काम जारी है।
विज्ञापन

बीईएल में कर्मियों के लिए खुला वैक्सीनेशन सेंटर
कोटद्वार। केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के उपक्रम बीईएल में कर्मियों के लिए पृथक रूप से वैक्सीनेशन सेंटर खोल दिया गया है। जहां मंगलवार को 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 100 कर्मचारियों और अधिकारियों को टीका लगाया गया। उधर, बीईएल के मेडिकल सेंटर में चिकित्साधिकारी डॉ. नेहा शर्मा के मार्गदर्शन में 100 कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया। संस्थान के महाप्रबंधक रुधिरामूर्ति ने कोरोना का पहला टीका लगाकर टीकाकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने संस्थान के कर्मचारियों से अपनी बारी आने पर कोरोना का टीका लगाने की अपील की। इस अवसर पर अनिल नवाली, प्रदीप बडोला समेत मेडिकल सेंटर की टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंसडौन में 80 लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन
लैंसडौन। छावनी चिकित्सालय लैंसडौन में 80 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। छावनी चिकित्सालय मेें टीके का स्टाक खत्म होने पर तीन दिनों से टीकाकरण का काम ठप पड़ा था। मंगलवार को राजकीय प्राथमिक केंद्र जयहरीखाल की ओर से छावनी चिकित्सालय स्थित टीकाकरण केंद्र को 10 वाइल उपलब्ध कराने के बाद इस टीकाकरण केंद्र पर टीका लगना शुरू हो पाया। नेटवर्क की खराबी के कारण लोगोें की नामांकन पंजीकरण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। कुछ देर बाद नेटवर्क बहाल होने के बाद पंजीकरण हो सका। टीकाकरण के लिए इस केंद्र पर सुबह 8 बजे से लोगों की लाइन लग गई थी। चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सक डॉ. मनीषा अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 80 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक इस केंद्र में 662 लोगों को टीका लग चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed