फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corona report of Mayor Hemlata and former minister Surendra Singh negative

मेयर हेमलता और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव

Thu, 25 Mar 2021 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Corona report of Mayor Hemlata and former minister Surendra Singh negative
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपनी कोरोना जांच कराई। पूर्व सीएम के साथ कोटद्वार के कार्यक्रम में सीधे संपर्क में आए मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी बेस अस्पताल पहुंचे और कोविड-19 का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें दोनों नेगेटिव आए। पूर्व मंत्री के नेगेटिव पाए जाने से कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि उनके सहित पूर्व मुख्यमंत्री के संपर्क में आए 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेस अस्पताल में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल दिए हैं। बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. बीसी काला ने बताया कि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेेगी और मेयर हेमलता नेगी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं जयहरीखाल के आशियाना आश्रम के प्रबंधन ने आश्रम में रह रहे 15 बुजुर्गों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया, जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जयहरीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पुंकेश पांडे ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के सीधे संपर्क में आए जयहरीखाल के कुछ और लोगों ने भी रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया है। सबकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed