फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corbett Tiger Reserve in Karnataka will meet the 12 elephants.

कार्बेट टाइगर रिजर्व को कर्नाटक से मिलेंगे 12 हाथी

Sun, 29 Jan 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 29 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve in Karnataka will meet the 12 elephants.
elephent - फोटो : file photo

कार्बेट टाइगर रिजर्व के बीहड़ों में गश्त और पर्यटकों की सवारी के लिए अब कार्बेट को कर्नाटक से 12 हाथी मिलेंगे। इससे अब हाथियों से गश्त होगी और पर्यटक भी हाथी की सवारी का आनंद उठा पाएंगे। कार्बेट टाइगर रिजर्व की टीम हाथियों को लाने के लिए कर्नाटक के मैसूर रवाना हो गई है।   

विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में गश्ती दलों और हाथी सवारी के लिए हाथियों की संख्या में इजाफा होगा। इसके लिए कर्नाटक से 12 हाथी वन विभाग को मिलेंगे। हाथियों को लाने के लिए कालागढ़ से उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी के नेतृत्व में टीम रविवार को रवाना हो गई है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कालागढ़ से टीम कर्नाटक राज्य के मैसूर में पहुंचेगी। वहां से विभिन्न नेशनल पार्क से 11 हाथी टीम को दिए जाएंगे। एक हाथी बाद में आएगा। इस प्रकार कालागढ़ में मार्च तक 12 हाथी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


कालागढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना शुरू
कोटद्वार/कालागढ़।
बाघों का मनपसंद स्थान कालागढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में 480 कैमरों की मदद से बाघों की गणना का कार्य शुरू हो गया है।  कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कार्बेट टाइगर रिजर्व के इलाके कार्बेट नेशनल पार्क, कालागढ़ टाइगर रिजर्व व कार्बेट टाइगर रिजर्व में 215 बाघ मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में बाघों की गणना के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। बाघ बाहुल्य 240 स्थानों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर 480 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इस वर्ष की गणना में बाघों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed