फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Contaminated water coming out from factories, danger to the lives of cattle

Kotdwar News: फैक्टरियों से निकल रहा दूषित पानी, मवेशियों की जान का खतरा

Wed, 12 Feb 2025 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water coming out from factories, danger to the lives of cattle

विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल सिगड्डी में फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी लगातार बेजुबानों की जान पर भारी पड़ रहा है। बिना ट्रीटमेंट फैक्टरी से बाहर छोड़ा जा रहा जहरीला पानी पीने से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल को शिकायती पत्र देकर दोषी फैक्टरी संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।संकल्प फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि सिगड्डी ग्रोथ सेंटर से सटे जंगल में दलीपपुर, मनदेवपुर, जयदेवपुर, भूदेवपुर, चिलरखाल, झंडीचौड़ आदि क्षेत्र के पशुपालकों के मवेशी चरने के लिए जाते हैं। इसके साथ ही वन क्षेत्र में निवास कर रहे वन गुर्जरों के मवेशी आसपास के खाली मैदानों में घास चरते हैं। सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित कुछ फैक्टरियां बिना ट्रीटमेंट केमिकल युक्त दूषित पानी निकासी गूलों के जरिए सिगड्डी स्रोत में छोड़ रहे हैं। पशुपालकों के मवेशी इस जहरीले पानी को पीकर बीमार हो रहे हैं और कई मवेशियों की तो मौत भी हो चुकी है। इसके साथ ही वन्य जीवों पर भी इसका घातक असर हो रहा है।




लोगों का कहना है कि सिडकुल प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कि जा रही है। गत वर्ष ग्रोथ सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सिडकुल प्रशासन को जिम्मेदार फैक्टरियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद भी सिडकुल, जिला प्रशासन फैक्टरियों और पर्यावरण प्रदूषण विभाग मौन बना हुआ है। संकल्प फाउंडेशन और स्थानीय लोगों ने बिना ट्रीटमेंट केमिकल युक्त पानी बाहर छोड़ने वाली दोषी फैक्टरियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में फाउंडेशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह रावत, हिमांशु शाह, आकांक्षा रावत, विशाल माने, दिव्यांशु कुमार, प्रियांशु चंद, कैलाश खुल्बे, पंकज कपटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


.



फैक्टरियों द्वारा दूषित और केमिकल युक्त पानी डालने के लिए शिकायती पत्र मिला है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

- सन्नी चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक सिडकुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed