फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress's mass awareness campaign to continue until the 8th: District President

आठ तक चलेगा कांग्रेस का जनजागरण अभियान : जिलाध्यक्ष

Sat, 03 Oct 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 03 Oct 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
Congress's mass awareness campaign to continue until the 8th: District President
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जिलेभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारों के साथ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आठ अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले की विभिन्न विधानसभाओं में मार्च और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को महानगर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई, उन्हें पद से हटाने और मामले में मुकदमा चलाने की मांग कर रही है। मेयर शैलेंद्र रावत के कांग्रेस संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस की चिंता करने के बजाय नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर नीरज बहुगुणा, विमल बिष्ट, राजीव कपूर, प्रवीन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed