फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress workers protest against the state government

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 28 Sep 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against the state government
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर विकास कार्य अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ भाबर में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुरी चौराहे से मोटाढांक तक जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में रिक्त एक लाख पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी तो की गई, लेकिन न्यायालय में पेच फंसाकर नियुक्ति प्रक्रियाओं को उलझा दिया गया, जो भावी पीढ़ी के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने भाबर में प्रस्तावित मेडिकल कालेज का निर्माण, केंद्रीय विद्यालय, लालढांग-चिलरखाल मोटर मार्ग का निर्माण, टाइगर सफारी, कण्वाश्रम का कार्य या तो अवरुद्ध कर दिया या उसका स्वरूप बिगाड़ने का कार्य किया है। पिछले साढ़े चार सालों में सिंचाई नहरों की मरम्मत तक नहीं कराई गई, जिससे काश्तकारों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता नेगी, नगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, बलवीर सिंह रावत, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, विजय रावत, भारत सिंह नेगी, अनूप नेगी, सुरमान सिंह नेगी, अर्जुन सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह नेगी, विनोद सिंह नेगी, सतेंद्र सिंह नेगी, विनीता भारती, विमला देवी और कविता मलासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य सरकार पर बरसे कांग्रेसी
हल्दूखाल कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र की उपेक्षा का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धुमाकोट। नैनीडांडा ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से हल्दूखाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य सरकार पर क्षेत्र की घोर उपेक्षा का आरोप लगाया गया। कहा कि लैंसडौन समेत समूचे नैनीडांडा ब्लाक में सड़कों की दुर्दशा से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इस मौके पर कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद कांग्रेसियों ने सत्याग्रह रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप व जयहरीखाल के ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा, विकास की गति ठप होने व जनसमस्याओं का समाधान न होने का आरोप लगाया। इस मौके पर हुई सभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी। जयहरीखाल के ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी ने लोगों से आह्वान किया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देकर जनकल्याणकारी सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुसाईं, गोपाल रावत, मधु बिष्ट, मनीष सुंद्रियाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत ने किया सदस्यता अभियान का शुभारंभ
दुगड्डा। नगर और ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से क्षेत्र में पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने किया। एक बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताया और उसे घर-घर तक पहुंचाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दिनेश रावत, नगर अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावत, युवा अध्यक्ष हैप्पी अहमद, नगर प्रभारी धर्मपाल, चंद्र प्रकाश, न्याय पंचायत प्रभारी सुखदेव सिंह, सभासद धर्मेंद्र गोयल, सतीश नेगी और दिनेश चौधरी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed