फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress workers paid tribute to the martyrs of Pulwama

Kotdwar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Feb 2025 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Congress workers paid tribute to the martyrs of Pulwama

विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में आर्मी कैंप में हुए हमले की बरसी पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुए उन्हें नमन किया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया।शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बलिदानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की खामियों के कारण पुलवामा में सैनिकों ने शहादत देकर देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, लेकिन आज तक केंद्र सरकार यह जानकारी नहीं दे सकी कि हमले में प्रयुक्त 300 किग्रा आरडीएक्स कहां से आया। यह बलिदानियों के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना कृत्य है।




कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला को-ऑडिनेटर जावेद हुसैन का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निकाय चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे। जिसमें मनोज बिष्ट को जिला प्रवक्ता, राकेश कुमार, प्रदीप बिष्ट जिला महामंत्री, दलीप सिंह, अमित भारती, अनुज कुमार, रोहित रावत, प्रदीप नेगी को जिला सचिव बनाया गया। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, प्रवेश रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, रमेश चंद्र, दलीप सिंह रावत, गोपाल गुसाईं, सुरेंद्र सिंह गुसाईं आदि मौजूद आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन बलवीर सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed