फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress to launch a 'justice march' (Nyay Yatra) to seek justice for Ankita

Kotdwar News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए निकलेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा

Wed, 21 Oct 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 21 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Congress to launch a 'justice march' (Nyay Yatra) to seek justice for Ankita
कोटद्वार। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक व भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस 24 अक्टूबर को कोटद्वार में न्याय यात्रा निकालेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर नींबूचौड़ में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। प्रकरण में उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछुवाण, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा असवाल, विजय रावत, मनीष नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, गीता सिंह, विनीता भारती, भीम सिंह, विवेक शाह और आकाश नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed