फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress satyagraha against Agneepath plan

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह

Mon, 27 Jun 2022 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Congress satyagraha against Agneepath plan
लैंसडौन में अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध में सत्याग्रह करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कोटद्वार, धुमाकोट और लैंसडौन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भर्ती योजना को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कोटद्वार में सोमवार को योजना के विरोध में कांग्रेसी मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। उन्होंने योजना के विरोध में नारेबाजी के साथ तहसील तक जुलूस निकाला। इसके बाद कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद सत्याग्रह किया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, विजय रावत, अमित राज सिंह, साबर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

धुमाकोट में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जंगबहादुर नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अग्निपथ योजना के विरोध में धुमाकोट तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल रावत, जीएस बिष्ट, मनीष सुंद्रियाल, सोहन राजा, प्रदीप गुसाईं, अशोक भदोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंसडौन में भी योजना के विरोध में कांग्रेस नगर अध्यक्ष गंभीर रावत, मनदीप पटवाल, राजेश्वर गुप्ता, सलीम रहमान, प्रदीप नेगी, रोशन शाह ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed