फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress protest against rising inflation

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 03 Sep 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against rising inflation
कोटद्वार में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में सिताबपुर में राज्य सरकार के खिलाफ प्? - फोटो : KOTDWAR
गैस की बढ़ती कीमतें, महंगाई और स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने कोटद्वार और लैंसडौन में प्रदर्शन किया। कोटद्वार में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और लैंसडौन में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति गैरोला की अगुवाई में प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन

कोटद्वार में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और मेयर हेमलता नेगी ने बदहाल सड़कों, लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर बनी नालियों के चोक होने, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सिताबपुर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। पदमपुर मार्ग पर सिताबपुर तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने क्षेत्रीय विधायक और मंत्री डा. हरक सिंह रावत पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार में सड़कें बदहाल हैं। क्षेत्रीय विधायक विकास के बजाय खनन करवाने में व्यस्त हैं। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, बलबीर सिंह रावत, शंकेश्वर प्रसाद, महावीर सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, धीरेंद्र भंडारी, विजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं लैंसडौन में कांग्रेसजनों ने थाली, चिमटा, ढपली, मजीरा बजाते हुए जुलूस निकाला और गांधीचौक में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने खाली गैस सिलिंडरों के साथ एक घंटे तक धरना दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनमोहन असवाल, शशि बिष्ट, शशि नेगी, सुशीला गायत्री बलोदी, नगर अध्यक्ष महिपाल रावत, आलोक मोहन, आकांक्षा रौतेला और अनूप कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed