फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress members outraged over rising petrol and diesel prices, and inflation.

Kotdwar News: पेट्रोल, डीजल की कीमतों में वृद्धि और महंगाई पर भड़के कांग्रेसी

Sun, 17 May 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 17 May 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
Congress members outraged over rising petrol and diesel prices, and inflation.
कोटद्वार और लैंसडौन में प्रदर्शन कर फूंका केंद्र सरकार का पुतला
विज्ञापन

कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में पेट्रोल, डीजल और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का विरोध किया। उन्होंने कोटद्वार और लैंसडौन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका।
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कोटद्वार स्थित जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। वहां से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में झंडाचौक पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर भी आक्रोश व्यक्त किया और केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही दाम बढ़ाए हैं। उनका कहना था कि सरकार ने चुनावों तक दाम न बढ़ाकर जनता को भ्रमित किया। अब महंगाई का बोझ आम जनता के कंधों पर डाल दिया गया है। वर्तमान में रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल और खाद्य सामग्री महंगी हो रही है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी, व्यापारी, किसान, युवा और मध्यम वर्ग महंगाई से प्रभावित है। केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कोटद्वार में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महावीर सिंह रावत, सुधा असवाल, प्रीति , कमलेश्वरी देवी शामिल रहे।

लैंसडौन में महानगर कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पर महंगाई का पुतला फूंका। सरकार का पुतला जलाने वालों में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष रोशन शाह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयहरीखाल विक्रांत खंतवाल, सौरभ नेगी, संजय कन्नौजिया, पूर्व नगर अध्यक्ष गंभीर रावत, राजेश अग्रवाल, सतेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed