फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress Members Express Outrage Over B.Ed. Exam Fee Hike

Kotdwar News: बीएड परीक्षा शुल्क वृद्धि पर कांग्रेसियों ने जताया रोष

Sat, 23 May 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 23 May 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Congress Members Express Outrage Over B.Ed. Exam Fee Hike
अभिभावकों के साथ तहसील पहुंचे कांग्रेसी, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उच्च शिक्षा के परीक्षा शुल्क में की गई वृद्धि को अनुचित बताते हुए इसे अगले सेमेस्टर में समायोजित करने की मांग की।
शनिवार को कांग्रेस नेता रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों एवं स्थानीय अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल से संबंधित महाविद्यालयों में बीएड प्रशिक्षणार्थियों से परीक्षा शुल्क 2,760 रुपये लिया जाता रहा है। वर्तमान प्रशिक्षण सत्र में केवल एक सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क में वृद्धि कर एक सेमेस्टर का शुल्क 2,960 रुपये कर दिया गया है। एक वर्ष में दो सेमेस्टर होने पर परीक्षा शुल्क 5,920 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में एक सेमेस्टर का बीएड परीक्षा शुल्क 1,750 रुपये है, साथ ही सोहन सिंह जीना कुमायूं विश्वविद्यालय में एक सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क 1,850 रुपये निर्धारित है। कहा कि श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रशिक्षुओं को आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में राज्यपाल से विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रशासन द्वारा की गई शुल्क वृद्धि को अगले सेमेस्टर में समायोजित करने के संबंध में दिए गए आश्वासन को अमल में लाने के निर्देश जारी करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में बलबीर सिंह रावत, बीरेंद्र सिंह रावत, दलीप सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, परमानंद, भरत सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed