फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress has been outspoken against Tourism Minister Satpal Maharaj

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेसी

Sun, 07 Jun 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Congress has been outspoken against Tourism Minister Satpal Maharaj
कोटद्वार में बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में सत्याग्रह करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैैं। हाईकोर्ट के बाद अब कांग्रेस ने भी पर्यटन मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पर्यटन मंत्री के होम क्वारंटीन होने के बावजूद चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करने और पर्यटन मंत्री के कैबिनेट बैठक में भाग लेने से नाराज कांग्रेसियों ने रविवार को सत्याग्रह कर धरना दिया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई।
विज्ञापन

रविवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में पूर्व दर्जाधारी जसबीर राणा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। जसबीर राणा ने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनके परिजन कोरोना संक्रमित पाए गए, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने जानबूझकर आपदा प्रबंधन अधिनियम और लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए क्षेत्र भ्रमण किया। साथ ही कैबिनेट की बैठक में प्रतिभाग कर हजारों लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व प्रधान तेजपाल पटवाल, बृजेंद्र नेगी, प्रवेश रावत, देवेंद्र भट्ट, पवन रावत व राकेश शर्मा आदि शामिल रहे। मालवीय उद्यान में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह ने पर्यटन मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। सत्याग्रह में यूथ कांग्रेस महासचिव अनिल रतूड़ी, सुधांशु नेगी, नरेश कोटनाला, सौरभ पांडे व पवन नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सतपुली और एकेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में सत्याग्रह किया। ब्लाक कांग्रेस एकेश्वर अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र रावत ने कांग्रेसियों के साथ अपने गांव जैंतोली में सत्याग्रह किया। बीरोंखाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ख्यात सिंह नेगी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में सत्याग्रह कर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर कार्रवाई की मांग
पौड़ी। प्रदेश सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया।
रविवार को एनएसयूआई, युवा कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया। सत्याग्रह में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व उनके परिजनों ने क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन किया। सतपाल महाराज ने कैबिनेट में हिस्सा लेते हुए नियमों का उल्लंघन किया, तो उनके पुत्र ने विधान सभा चौबट्टाखाल में क्षेत्र भ्रमण किया। लेकिन वहां के ग्रामीणों की कोई स्वास्थ्य जांच नहीं की गई है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि रसूखदारों के लिए कोई नियम नहीं है, तो आम आदमी पर सख्ती क्यों। सत्याग्रह में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, योगेंद्र कुमार, प्रदेश सचिव मोहित सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed