{"_id":"589609754f1c1b4a40e8313c","slug":"congress-district-president-on-notice-to-card-sharing-unemployment-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग की ओर से सहायक रिटर्निंग अधिकारी कोटद्वार ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल को नोटिस भेजा है। उधर, शहर के आमपड़ाव इलाके में बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे उड़नदस्ते ने प्रचार वाहन को कब्जे में लेकर तहसील मुख्यालय पर खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
जांच के बाद वाहन को छोड़ दिया गया है।
सहायक रिटर्निंग अधिकारी कोटद्वार डा. रजनीश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन की खबर मिली। सूचना मिलते ही कार्यपालक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह बिष्ट की अगुवाई वाले उड़नदस्ते को मौके कर भेजा गया। उड़नदस्ते ने कांग्रेस के प्रचार वाहन को कब्जे में लिया और तहसील मुख्यालय ले आए।
विज्ञापन
वाहन में किसी तरह के बेरोजगारी भत्ता कार्ड नहीं मिले। एआरओ ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता कार्ड बंटने की शिकायत पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन