{"_id":"586932764f1c1b425ceedc9c","slug":"complaints-of-corruption-will-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"करप्शन की शिकायतों पर लगाएंगे विराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करप्शन की शिकायतों पर लगाएंगे विराम
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पटवारी के पेशे में अधिकतर करप्शन की शिकायतें लोग करते रहते हैं। अब हम युवाओं को काम करने का मौका मिला है। हम अपना शत-प्रतिशत देकर करप्शन रोकेंगे। यह कहना था रविवार को मंडल मुख्यालय स्थित भूलेख कार्यालय में ज्वाइनिंग रिपोर्ट देने आईं नव चयनित युवा गर्ल्स पटवारियों का।
विज्ञापन
जनपद के पट्टी कटोलस्यू के ग्राम कठूड़ निवासी तृप्ति रावत ने एमएससी फिजिक्स से किया है। पीसीएम की स्टूडेंट रही तृप्ति पटवारी की भर्ती में बैठी तो परिणाम सुखद रहा। कहती हैं कि इस पेशे में करप्शन की काफी शिकायत आती रहती हैं। अब हम यूथ को मौका मिला है। लोगों को हमसे काफी आस है। करप्शन वाली दिक्कतों को दूर कर लोगों को बेहतर परिणाम देने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
टिहरी की ढुरेट निवासी वंदना भंडारी एमएससी मैथ्स और बीएड करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। कहती हैं कि अब पटवारी बनी हैं तो लोगों की सेवा का मौका मिला है। वह इसी विभाग में काम करना चाहती थीं। विभाग में करप्शन की शिकायतें सुनने को मिलती हैं, उसे रोकने का काम करेंगी।
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लाक के कांडी गांव की रहने वाली श्रुति रतूड़ी ने बीएससी, एमए करने के बाद पटवारी भर्ती के लिए अप्लाई किया। ज्वाइनिंग रिपोर्ट देने आई श्रुति कहती हैं कि प्रशिक्षण के बाद अपना बेस्ट देंगी। इन युवतियों सहित 22 ने भी ज्वाइनिंग रिपोर्ट दी। पटवारी बनीं युवतियां अपने जॉब को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं।
इनसेट
77 पटवारियों ने दी ज्वाइनिंग रिपोर्ट
पौड़ी (ब्यूरो)। भूलेख अनुुुुभाग में रविवार को नवचयनित 77 पटवारियों, चार लेखपालों ने तीन माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए ज्वाइनिंग रिपोर्ट दी। ये जनपद की दस तहसीलों में दो जनवरी से प्रशिक्षण पाएंगे। 16 जनवरी से राजस्व उपनिरीक्षकों के रिक्त पदों में संबद्ध रहकर जिन पटवारियों के पास एक से अधिक जगह का कार्य है, उनमें कार्य करते हुए प्रशिक्षण पाएंगे। एसडीएम किशन सिंह नेगी को ज्वानिंग रिपोर्ट दी गई।
जिले में कुल 79 पटवारियों में 56 पुरुष एवं 23 महिला पटवारी चयनित हुई हैं। इनमें से 54 पुरुष एवं 22 महिला पटवारियों ने ज्वाइनिंग रिपोर्ट दी। इसके अलावा चार लेखपालों ने भी ज्वाइनिंग रिपोर्ट दी।
सहायक भूलेख अधिकारी सुरेश डबराल ने बताया कि तीन माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के बाद पटवारियों और लेखपालों को अल्मोड़ा स्थित भूलेख संस्थान में नौ माह का नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
-फोटो