फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Come to the aid of the defeated, your servant calls out...

Kotdwar News: हारे के सहारे, आजा तेरा दास पुकारे...

Mon, 17 Nov 2025 04:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 17 Nov 2025 04:01 PM IST
विज्ञापन
Come to the aid of the defeated, your servant calls out...
कोटद्वार। श्री श्याम मस्त मंडल की ओर से मालवीय उद्यान में शनिवार रात श्याम जन्मोत्सव एवं संकीर्तन मनाया गया। भजन गायक अजय शर्मा, अमन सांवरिया द्वारा प्रस्तुत गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
विज्ञापन

सर्वप्रथम ज्योत प्रज्ज्वलित कर श्याम बाबा पर पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद श्याम बाबा के समक्ष चूरमा, खीर और छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। श्याम जन्मोत्सव में राजस्थान के भजन गायक अजय शर्मा ने हारे के सहारे, आजा तेरा दास पुकारे..., हार नहीं होगी..., हमारा काम होगा, तुम्हारा नाम होगा... आदि भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

रुद्रपुर के भजन गायक अमन सांवरिया ने बम, बम, बम लहरी..., देखो आया जन्मदिन श्याम का..., समेत कई भजनों की प्रस्तुतियां दीं। रुद्रपुर के भजन गायक हिमांशु राना ने पलकें ही पलकें बिछाएंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे... गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर राजेश गुप्ता, सुमित अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कुंज अग्रवाल, विपुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed