फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   College on anti-state slogans effigy.

कॉलेज में देश विरोधी नारे लगाने पर किया पुतला दहन

Sat, 25 Feb 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sat, 25 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
College on anti-state slogans effigy.
कोटद्वार के पीजी कॉलेज के गेट के बाहर पुतला दहन करते अभाविप कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली के रामजस कॉलेज में देश विरोधी नारे लगाने के विरोध में वामपंथी छात्र संगठनों का पुतला दहन किया। कहा कि ऐसे संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


अभाविप कार्यकर्ता पीजी कॉलेज कोटद्वार के गेट के बाहर एकजुट हुए और वामपंथी छात्र संगठनों के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली के रामजस कॉलेज में कुछ छात्र संगठनों ने एक कार्यक्रम में उमर खालिद को भाषण देने के लिए बुलाया। साथ ही देश विरोधी नारे भी लगाए।
विज्ञापन


जब अभाविप कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। कहा कि ऐसे छात्र संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर संगठन के प्रांत मीडिया प्रभारी गौरव जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरव नौडियाल, शुभम रावत, आशीष केष्टवाल, हिमांशु बेवनी, पंकज नेगी, शांतनु, सचिन रावत, अंकित काला व अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed