फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CM would pose problems: Kirnpal

सीएम के सामने रखूंगा समस्याएं : किरणपाल

Thu, 13 Oct 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार। Updated Thu, 13 Oct 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
CM would pose problems: Kirnpal
meeting - फोटो : अमर उजाला

सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष राज्यमंत्री चौधरी किरणपाल वाल्मीकि बृहस्पतिवार को कोटद्वार में वाल्मीकि समाज के लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। कहा कि वाल्मीकि समाज की सभी समस्याओं को लेकर वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे और जल्द इनका निस्तारण करवाया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की वेतन विसंगति को भी जल्द दूर किया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चौधरी किरणपाल ने नगर पालिका सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी कड़ी मेहनत से नगर व समाज को स्वच्छ रखते हैं, लेकिन उन्हें समुचित संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। न तो उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही उन्हें उनकी मेहनत के अनुसार वेतन ही मिल रहा है।
विज्ञापन


बैठक में वाल्मीकि समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं राज्यमंत्री के सामने रखी। जिसमें खासकर वेतन विसंगतियों पर चर्चा की गई। कहा कि पूर्व में जिन कर्मचारियों को छह हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा था, उनका वेतन घटाकर अब चार हजार रुपया कर दिया गया। इस पर अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि उनका मामला सीएम के सामने रखेंगे और जल्द इनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसडीएम राकेश तिवारी, सीओ जेआर जोशी, ईओ नगर पालिका बद्रीप्रसाद आर्य, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

 

कर्मचारियों ने लगाया निर्धारित वेतन न देने का आरोप

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में ठेके पर तैनात सफाई कर्मचारियों रवि कुमार, ट्विंकल, नरेेश, सोनू व लोकेश आदि ने सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किरणपाल वाल्मीकि से शिकायत की कि कुछ समय पहले ठेकेदार ने तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन जब वेतन देने की बात आई तो कर्मचारियों को पूर्व की भांति पूरे माह का 6250 रुपये वेतन दिया गया। जिस पर राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का निस्तारण किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed