{"_id":"58498d334f1c1b24344494a0","slug":"choosing-the-daughter-of-grand-finale-kotdwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैंड फिनाले में कोटद्वार की बेटी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैंड फिनाले में कोटद्वार की बेटी का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
श्रेया सुंडली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से चंडीगढ़ में हो रहे उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कांटेस्ट फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 के ग्रैंड फिनाले में कोटद्वार की बेटी श्रेया सुंडली का चयन हुआ है। ग्रैंड फिनाले का आयोजन 16 दिसंबर को चंडीगढ़ में किया जा रहा है।
ग्रेड फिनाले के लिए श्रेया का चयन होने से जहां परिजनों में खुशी की लहर छा गई है, वहीं उनके कोटद्वार निवासी नाते-रिश्तेदारों और सहेलियों ने उसे शुभकामनाएं दी हैं। तड़ियाल चौक निवासी श्रेया सुंडली की मां कंचन और पिता राजेश मोहन सुंडली बेटी की सफलता से बहुत खुश नजर आए।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी श्रेया इन दिनों चंडीगढ़ से एयर होस्टेस का कोर्स कर रही है। कुछ दिन पहले श्रेया की एक सहेली ने उसे अमर उजाला की ओर से आयोजित की जा रही ग्रैंड फिनाले के बारे में जानकारी दी थी, जिसके लिए उसने आनलाइन रजिस्ट्रेशन किया।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद उनके पास प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए फोन आया। जब वह प्रतियोगिता में भाग लेने चंडीगढ़ पहुंची तो वहां देश के अनेक राज्यों से प्रतिभाग करने के लिए युवतियां पहुंची हुई थी।
श्रेया ने फोन पर बताया कि ग्रैंड फिनाले की आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण मंजिल तक पहुंचने के लिए कई शहरों-कॉलेजों से करीब 11 हजार से भी ज्यादा लड़कियों ने हिस्सा लिया, लेकिन केवल 12 ही ग्रैंड फिनाले के लिए चुनी गई हैं। श्रेया ने बताया कि उनकी मां कंचन सुंडली ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, जिसमें वह कई बार उनकी मदद भी करती थी। इसका भी उसे लाभ मिला।