फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   chini gili

चीनी गीली, राशन में बदबू

Sun, 27 Dec 2015 09:00 PM IST
बैजरो
बैजरो Updated Sun, 27 Dec 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग की लापरवाही बीरोंखाल ब्लाक के ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। विभाग सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में सड़ा हुआ राशन सप्लाई कर रहा है जिसके कारण लोग राशन को उपयोग न खुद कर रहे हैं और न ही मवेशियों को दे रहे हैं। सड़ी-गली राशन मिलने से क्षेत्र के लोगों में विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्राम सभा ढोंड निवासी चंदन लाल, विनोद सिंह  ने बताया कि उनको पांच महीने बाद राशन मिली, लेकिन उस  राशन से तीखी गंध आ रही है। डर के मारे उन्होंने नहीं खाया। उन्होंने वह राशन अपनी पालतू  मुर्गियों को खिलाया, जिसके कारण उनकी मुर्गियों की मौत हो गई। कहा कि चीनी भी गीली मिल रही है जिससे बदबू आ रही है। राशन डीलरों से इसकी शिकायत करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी डिपो से ही गीली चीनी और सड़ा राशन मिला है जिसे वे लोगों को आवंटित कर रहे हैं। मटेला के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीप्ति प्रकाश ने इस मनमानी व  गड़बड़ी की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बीरोंखाल के  खाद्य पूर्ति अधिकारी बी एस रावत की मानें तो चीनी बारिश के कारण गीली हो गई। राशन डीलरों  का भी मानना है कि बोरी से चीनी निकाल कर वजन बढ़ाने के लिए जबरदस्ती पानी  डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध मे जिला पूर्ति अधिकारी केपी  पैन्यूली ने माना कि बीरोंखाल के  खाद्य पूर्ति अधिकारी के खिलाफ लापरवाही की  शिकायतें मिली हैं, इसलिए उनके खिलाफ जांच व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed