महाराज, गोदियाल, हरक, ऋतु ने किया नामांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद की पौड़ी, श्रीनगर और चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से सोमवार को भाजपा के चार, कांग्रेस के एक प्रत्याशी और आठ निर्दलीय उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज, कोटद्वार से भाजपा के हरक सिंह, श्रीनगर से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल, यमकेश्वर से भाजपा की ऋतु खंडूड़ी भूषण ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। चौबट्टाखाल सीट से कविंद्र ईष्टवाल, नंदन सिंह, सुंदर सिंह चौहान और मंजू रावत ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। पौड़ी आरक्षित सीट से भाजपा के मुकेश कोली और निर्दलीय देवकी नंदन शाह ने नामांकन पत्र भरा। श्रीनगर से नवीन प्रकाश नौटियाल और शिव सिंह ने भी निर्दलीय पर्चा भरा।
चौबट्टाखाल सीट के लिए सर्वाधिक पांच नामांकन हुए। यमकेश्वर से पूर्व विधायक विजया बड़थ्वाल ने निर्दलीय पर्चा भरा। लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र से आज भी किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र जमा नहीं किया।