{"_id":"6092baf18ebc3ed6dd50a631","slug":"checking-of-passengers-started-at-railway-station-too-kotdwar-news-drn378072585","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर भी शुरू हुई यात्रियों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर भी शुरू हुई यात्रियों की चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन यूपी-यूके बार्डर पर कौड़िया चेकपोस्ट के साथ ही जनशताब्दी एक्सप्रेस से कोटद्वार पहुंच रहे लोगों पर नजर बनाए हुए है। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों से आरटीपीसीआर रिपोर्ट मांगी जा रही है, साथ ही यात्रियों से उनके नाम, मोबाइल नंबर और गंतव्य का ब्योरा भी लिया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने अब रेलवे स्टेशन पर भी सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस प्रशासन ने रेलवे पुलिस के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस से यूपी, दिल्ली समेत कई अन्य राज्यों से कोटद्वार पहुंचे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट चेक करना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के नाम, पते, मोबाइल नंबर और गंतव्य का ब्योरा भी लिया। बाजार पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुनील पंवार ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आ रहे रेल यात्रियों को कोविड जांच के बिना क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आ रहे यात्रियों का डाटा भी रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।
सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या भी घटी
कोटद्वार। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग आवाजाही करने से बचने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि अब सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी लगातार घट रही है। दिल्ली से कोटद्वार आ रहे लोगों की संख्या में काफी गिरावट आ गई है। स्थिति यह है कि यात्रियों के अभाव में अधिकांश बोगियां खाली ही संचालित हो रही हैं। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक कमल सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से कोटद्वार मात्र 40 यात्री पहुंचे। वहीं, वापसी में कोटद्वार से दिल्ली के लिए 60-65 यात्री रवाना हुए।