फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Charging higher service charges for duplicate SIMs proved costly

Kotdwar News: डुप्लीकेट सिम के लिए अधिक सर्विस शुल्क वसूलना पड़ा महंगा

Sat, 20 Dec 2025 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 20 Dec 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Charging higher service charges for duplicate SIMs proved costly
कोटद्वार। दूर संचार कंपनी के एक स्टोर संचालक को उपभोक्ता से डुप्लीकेट सिम की एवज में अधिक सर्विस शुल्क वसूलना महंगा पड़ गया है। न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने स्टोर संचालक को एक माह के अंदर परिवादी को मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए 20 हजार रुपये और वाद व्यय खर्च के 10 हजार रुपये मिलाकर कुल 30 हजार 400 रुपये भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

काशीरामपुर निवासी अवनीश कुमार ने गंगादत्त जोशी मार्ग स्थित एक दूर संचार कंपनी के स्टोर संचालक के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में 15 मार्च 2023 को वाद दायर किया था। कहा कि उनके दो सिम खोने पर उन्होंने दो मार्च, 2023 को स्टोर संचालक से दो डुप्लीकेट सिम खरीदे। दोनों सिम के रिटेलर ने प्रति सिम 150 रुपये के हिसाब से 300 रुपये चार्ज किया।
विज्ञापन

परिवादी को कंपनी ने मैसेज भेजा, जिसमें प्रति सिम की कीमत 50 रुपये दर्शित की गई थी। जब रिटेलर से इस बाबत बात की गई तो उसने टाल दिया। परिवादी मैसेज पढ़ने के बाद स्टोर पर बिल लेने गया तो उसे इस मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया। परिवादी बिल लेने के लिए रिटेलर के स्टोर में पहुंचा तो बिल के लिए 200 रुपये अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। इस पर 100 रुपये प्रति सिम के हिसाब से पुन: 200 रुपये चुकाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवादी ने इस मामले की उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करवाई। आयोग ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद विपक्षीगण को परिवादी से अधिक मूल्य प्राप्त करने और उसके कारण हुई मानसिक क्षतिपूर्ति का जिम्मेदार ठहराते हुए फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed