{"_id":"579e300f4f1c1b5f7b2b8b86","slug":"changes-made-by-the-faculty-board-of-the-teacher-constitutes-front","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बनाया मंडल परिवर्तन शिक्षक मोर्चा का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बनाया मंडल परिवर्तन शिक्षक मोर्चा का गठन
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Sun, 31 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
अंतरमंडलीय स्थानांतरण के तहत कुमाऊं से गढ़वाल मंडल आए शिक्षकों ने वरिष्ठता समाप्त होने पर रोष जताया है। कहा कि इससे वरिष्ठतम शिक्षक दूसरे मंडल में जाने पर कनिष्ठतम से भी कनिष्ठ हो रहे हैं। शिक्षकों ने इसके विरुद्ध संघर्ष करने के लिए मंडल परिवर्तन शिक्षक मोर्चा का गठन किया है।
विज्ञापन
रविवार को यहां अंतरमंडलीय स्थानांतरित शिक्षकों की बैठक में कहा गया कि वर्तमान में राज्य में एलटी पदों पर चयन राज्य स्तर की मेरिट लिस्ट के आधार पर रहा है। इसके बावजूद अंतरमंडलीय स्थानांतरित शिक्षकों की वरिष्ठता दूसरे मंडल में शून्य हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौर में यह व्यवस्था लागू थी। तब मंडल कैडर पर नियुक्तियां होती थी। उत्तराखंड बनने के बाद ऐसी परिस्थितियां नहीं हैं। इसलिए यह व्यवस्था समाप्त हो गई। वर्तमान सरकार पुन: इस व्यवस्था को लागू कर शिक्षकों को बांटने का काम कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिक्षकों ने मंडल परिवर्तन शिक्षक मोर्चा का गठन कर डा. शैलेंद्र मैठाणी को प्रदेश संयोजक बनाया है। जबकि रामकुमार थपलियाल संरक्षक, दुर्गेश शर्मा कोषाध्यक्ष और देंवेद्र बिष्ट आय-व्यय निरीक्षक चयनित किए गए। बैठक का संचालन जसपाल गुसाईं ने किया।