फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   certificate will be made at one place

एक ही स्थान पर बनेंगे प्रमाण पत्र तब वितरित होगी पेंशन

Sun, 06 Dec 2015 07:22 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Sun, 06 Dec 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि अब प्रत्येक विकास खंड व तहसील स्तर पर समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संयुक्त शिविरों का आयोजन किया जाएगा। रविवार को स्वास्थ्य, परिवार और समाज कल्याण मंत्री अपने कालाबड़ स्थित आवास पर स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
विज्ञापन


इसमें पेंशन प्रकरणों से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में पात्र लोगों की पेंशन के समस्त प्रमाण पत्रों को एक ही स्थान पर बनाते हुए लोगों को पेंशन वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार के द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं  बनाकर धरातल पर उतारने का काम कर रही है। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क सहित विधवा, वृद्धा, विकलांग पेंशन अपनी लड़कियों की शादी और बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि दिए जाने की मांग की। मंत्री ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से आम जनता के कार्यों की प्राथमिकता से हल किये जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर स्वास्थ्य सेवा का दिया भरोसा
इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नेगी से मुलाकात की है। नवनिर्वाचित आयुर्वेदिक चिकित्सा संघ ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से शिष्टाचार भेंट करते हुए अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा दिये जाने का भी भरोसा दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बेहतर कार्य किये जाने का भरोसा जताया। प्रतिनिधिमंडल में नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. केएस नपच्याल, प्रांतीय संयोजक डॉ. आशुतोष पंत, डॉ. एचएस घपोला, डॉ. विनय राणा, डॉ. नवनीत दरियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed