{"_id":"617bf760d7c35d4ac93f139c","slug":"ceo-distributed-scholarship-to-20-meritorious-students-kotdwar-news-drn39474588","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 मेधावी छात्र-छात्राओं को सीईओ ने बांटी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 मेधावी छात्र-छात्राओं को सीईओ ने बांटी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट हाईस्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर आयोजित एक कार्यक्रम में 20 छात्र-छात्राओं को समाजसेवी कंचन खंडेलवाल की ओर से छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) कुमारी शिल्पा ग्वाल ने छात्रवृत्ति बांटी। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अन्य को भी इस दिशा में प्रेरित करने का आह्वान किया। कहा कि लोग अपने आसपास का माहौल स्वच्छ रखेंगे तो नगर की स्वच्छता में यह बड़ा योगदान होगा।
समाज सेवी कंचन खंडेलवाल ने अपनी स्व. माता कृष्णा खंडेलवाल की स्मृति में 20 हजार राशि की छात्रवृत्ति 20 बच्चों को (प्रत्येक को एक-एक हजार) प्रदान की। सीईओ शिल्पा ग्वाल ने विद्यालय की सर्वाधिक स्वच्छ एवं आकर्षित कक्षा का पुरस्कार कक्षा आठ को प्रदान किया। यह पुरस्कार शिक्षक राजेश भंडारी ने ग्रहण किया। प्राइमरी वर्ग से ममता, राजेश, मुस्कान, दिलबहादुर, राहुल, कल्पना, प्रिया और कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के छात्रों में कार्तिक, वंश, वासु, हर्ष, ज्योति, किरन, शांतनु, हिमांशु, अक्षत, शगुन, अभिषेक, बबीता, समीर को यह छात्रवृत्ति दी गई। इस मौके पर बरेली के सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र खंडेलवाल, प्रधानाचार्या अनिता राना, मनोज कुमार विनोद शुक्ल, राकेश यादव, शिखा, कनुप्रिया, संजीव सिंह और सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।
60 बच्चों को बांटे स्वेटर
कोटद्वार। उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच की ओर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत 60 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के संस्थापक अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल, उपाध्यक्ष पीएल खंतवाल, वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी सुरेंद्र लाल आर्य ने स्वेटर दिए। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि हर जरूरतमंद की मदद की जाए। संवाद