फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CBSE 10th Bluni in public school was successful

सीबीएसई 10वीं में बलूनी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी

Sat, 28 May 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Sat, 28 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Bluni in public school was successful
कोटद्वार के बलूनी क्लासेज में रिजल्ट आने पर शिक्षकों के साथ खुशी मनाते बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में कोटद्वार के बलूनी पब्लिक स्कूल ने परचम लहराया। बलूनी पब्लिक स्कूल के 17 होनहार छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहने और अधिकतर बच्चों के अंक 9 सीजीपीए आने पर बच्चों के साथ विद्यालय प्रशासन भी झूम उठा। बच्चों ने विद्यालय प्रशासन के साथ ढोल नगाड़ों की थाप थिरक कर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। कोटद्वार में दूसरे स्थान पर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल रहा। यहां के 13 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक लकार विद्यालय का नाम रोशन किया। तीसरे स्थान पर टीसीजी पब्लिक स्कूल रहा, इसमें 11 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए। जबकि चौथे स्थान पर आरसीडी पब्लिक स्कूल रहा, यहां नौ छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

विज्ञापन


शनिवार को सीबीएसई के 10वीं के परिणाम घोषित हो गए। कोटद्वार में बलूनी पब्लिक स्कूल में अंतश, विवेक रावत, आशुतोष, दुर्गा ध्यानी, रिशिका, ईशा रावत, सृष्टि डबराल, आंचल रावत, अंकिता, तृप्ति, आस्था ध्यानी, आकृति भट्ट, कनुप्रिया, रिसिका बिष्ट, वत्सला भारद्वाज, आलोक मैंदोला ने 10 सीजीपीए अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में अभिषेक बिष्ट, आयुष बडोला, श्रेया, आयुष रावत, क्रीति शर्मा, शिवम पोखिरियाल, प्रीति, अनुश्री, निवेदिता, दिव्या, सुरभि और इंद्रमोहन ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए।
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर रहे टीसीजी पब्लिक स्कूल के होनहार तथागत वासु, कनिष्क डौडियाल, श्वेता, गरिमा सिंह, प्रेरणा, वासु बंसल, किरन थपलियाल, महक गोयल, कामनी, महिमा और रूपेश गौड़ ने 10 सीजीपीए प्राप्त की। कोटद्वार में चौथे स्थान पर रहे आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में अंकित शैलवाल, प्रियंका राणा, गौरव सुयाल, शिवम नेगी, हेमंत सिंह गुसाई, श्रद्धा नेगी, हिमांशु नेगी, मनीष कोटनाला और निखत अंसारी ने 10 सीजीपीए प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एमकेवीएन स्कूल के आठ छात्र-छात्राओं, आरपी पब्लिक स्कूल के आठ, ब्लूमिंग पब्लिक स्कूल के पांच, नवयुग पब्लिक स्कूल के पांच, हैप्पी होम पब्लिक स्कूल के तीन और आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के दो छात्र-छात्राओ ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed