फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Case against four tourists for assaulting hotel workers

होटल कर्मियों से मारपीट में चार पर्यटकों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 28 Sep 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Case against four tourists for assaulting hotel workers
लैंसडौन के एक होटल में चार युवा पर्यटकों ने वहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके बाद पर्यटक उन्हें धमकी देते हुए बिना कमरे का किराया और खाने का पैसा दिए चले गए। होटल स्वामी की ओर से कोतवाली में उनके खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस ने मारपिटाई और अभद्रता के मामले में चार पर्यटकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि मामला 26 सितंबर की रात का है। होटल कैंप उल्लासा के स्वामी अशोक थपलियाल की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि मेरठ निवासी राहुल शेरवाल निवासी 184 रोहला रोड सरस्वती विहार मेरठ, अनुज कुमार व इनके दो अन्य साथी कमरे में ठहरे थे। इन्होंने 26 सितंबर की रात होटल कर्मियों के साथ अभद्रता और मारपीट की। साथ ही होटल में रुकने व खाने के पैसे भी नहीं दिए। जाते हुए वे होटल के कर्मचारियों को धमकी भी दे गए। तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ नामजद और दो उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed