{"_id":"60e1d3688ebc3ef9fe5a132f","slug":"car-full-of-baraatis-crashed-kotdwar-news-drn3834989189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोडाखाल के निकट बरातियों को लेकर देहरादून लौट रही एक कार दूसरी कार को साइड देने के चक्कर में धुमाकोट-दुगड्डा-लक्ष्मणझूला स्टेट हाइवे नौ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची दुगड्डा चौकी पुलिस ने दूसरी कार बुक करा बरातियों को देहरादून के लिए रवाना किया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से कोटद्वार पहुंचाया।
दुगड्डा चौकी प्रभारी इंद्रजीत राणा ने बताया कि देहरादून के सेलाकुई से एक बरात शनिवार दोपहर रिखणीखाल ब्लाक के कुमरण गांव (पाणीसैंण) वधू के घर पहुुंची। विवाह की रस्म पूरी कर वधू को लेकर बराती दो वाहनों से देहरादून लौट रहे थे। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्टेट हाईवे पर मोडाखाल वन चौकी के निकट अचानक बरातियों से भरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज आवाज होने पर आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही वाहन दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। कार चालक अंकुश ने बताया कि अचानक एक वाहन सामने आ गया और उसे साइड देने के चक्कर में उसने अपनी कार को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया, जिससे वाहनों की टक्कर होने से तो बच गई, लेकिन इस दौरान कार के एक साइड के दोनों टायर फट गए, जिससे कार रुक गई और खाई में जाने से बच गई। गनीमत रही हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार बुक कराकर बरातियों को देहरादून के लिए रवाना किया और क्रेन की व्यवस्था कर कार को कोटद्वार पहुंचाया।