{"_id":"5fb14e578ebc3e9b7766a743","slug":"car-falls-into-a-ditch-husband-dies-six-injured-including-wife-kotdwar-news-drn3619874167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी हाईवे पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी हाईवे पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली मनाने के लिए फरीदाबाद से पोखड़ा ब्लाक स्थित अपने गांव जा रहे एक ही परिवार के लोगों की कार दुगड्डा और गूमखाल के बीच खाई में जा गिरी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए। तीन गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश और जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर शनिवार तड़के दुगड्डा और गूमखाल के बीच एक कार खाई में खनगड्डा गांव में खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को खाई से निकाला। सूचना मिलते ही लैंसडौन, गूमखाल से पुलिस फोर्स और कोटद्वार से एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई। दुगड्डा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे में अनिल बुड़ाकोटी (50) पुत्र केशवानंद निवासी चरगाड पोखड़ा ब्लाक (तहसील चौबट्टाखाल) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल रजनी देवी (45, पत्नी अनिल बुड़ाकोटी), रमेश बुड़ाकोटी (40), अशोक बुड़ाकोटी (41) और बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। तीन अन्य घायल नीरज नेगी (गांव का ही व्यक्ति), सूरज बुड़ाकोटी और प्रशांत बुड़ाकोटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। दीवाली के दिन हुई इस घटना ने परिजनों की खुशी मातम में बदल गई।