{"_id":"d7a2346d07f2d616f8918faea9ae4f96","slug":"car-accident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खड्ड में गिरी, दंपति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खड्ड में गिरी, दंपति घायल
सतपुली
Updated Thu, 25 Feb 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली कस्बे के पास एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार दंपति घायल हो गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद उन्हें कोटद्वार रेफर कर दिया गया।
राजकीय चिकित्सालय पौड़ी से विगत 30 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ चिकित्सक डा. एमपी सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ पौड़ी से कोटद्वार आ रहे थे। उनके साथ-साथ पौड़ी से उनका सामान ला रहा वाहन भी चल रहा था। इसी दौरान सतपुली से दो किमी आगे विकास मोहल्ले में उनकी कार अनियंत्रित होकर सात फुट गहरे खड्ड में जा गिरी। दुर्घटना में डा. एमपी सिंह और उनकी पत्नी चंद्रलेखा घायल हो गए, जबकि कार चला रहे उनके बेटे शिवेंद्र को मामूली खरोंचे आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कोटद्वार रेफर कर दिया गया है। ब्यूरो