फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   can break jhula pool

टूटने की कगार पर है झूला पुल

Fri, 01 Jan 2016 10:01 PM IST
पौड़ी/ पाबौ
पौड़ी/ पाबौ Updated Fri, 01 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
जिले की नयार नदी के ऊपर बना खातस्यूं और मवालस्यूं पट्टी को आपस में जोड़ने वाला मुख्य पुल इन दिनों टूटने की कगार पर है। एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाले इस पुल के अलावा आवाजाही का अन्य कोई विकल्प नहीं होने से ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पुल पर आवाजाही कर रहे हैं।  
विज्ञापन


बता दें कि जिले के दो ब्लाकों पाबौ और एकेश्वर ब्लाक का यह पुल पाबौ ब्लाक के मझखोली-नैल पैदल मार्ग में पश्चिमी नयार नदी पर बना झूला पुल खातस्यूं पट्टी के कंडेरी, नौगांव, चोरकंडी, मझखोली, पातल तथा एकेश्वर ब्लाक की मवालस्यूं पट्टी के सासौं, मासौं, पांग आदि गांवों को आपस में जोड़ता है। विद्यार्थी और अन्य लोग रोज इसी पुल से नदी पार करते हैं। पुल की हालत काफी नाजुक होने से उन्हें पुल पर से नदी पार करने के लिए जान को खतरे में डालकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


पुराना होने के कारण यह बीच में टूटने की कगार पर पहुंचा हुआ है। इसके दोनों तरफ लगे सुरक्षा जाल पूरी तरह उखड़े हुए हैं। क्षेत्रवासी अशोक नौटियाल, विलोचन, बासवानंद नौटियाल, वीरेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि तेज बरसात में तो इस पुल से जाने में डर लगती है। नयार नदी में गिरने का खतरा बना रहता है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एमएस राणा कहतें है कि जर्जर बने पुल की मरम्मत के लिए लोनिवि को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल अधर में लटका है मोटर पुल
सीकू कंडेरी मोटर मार्ग को संतूधार मोटर मार्ग में जोड़ने के लिए नयार नदी में इस झूला पुल से कुछ दूर बनाया जा रहा मोटर पुल पिछले तीन साल से अधर में लटका हुआ है। खातस्यूं विकास समिति अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत कहते हैं कि यह मोटर पुल बन जाय तो लोगों को काफी राहत मिल जाएगी, लेकिन इसमें दो साल से कार्य बंद पड़ा हुआ है। लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अनुपम कहते हैं कि इस मोटर पुल में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed