फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Campaign limited to the city area, the use of polythene indiscriminately

नगर क्षेत्र तक सिमटा अभियान, धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का प्रयोग

Mon, 04 Jul 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Campaign limited to the city area, the use of polythene indiscriminately
नगर निकायों की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए टीमें तो गठित की गई है, लेकिन उनके अभियान बाजार क्षेत्र तक खानापूर्ति तक ही सिमटा हुआ है। परिणाम यह है कि कोटद्वार नगर निगम, दुगड्डा नगर पालिका, सतपुली नगर पंचायत समेत समूचे क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन

एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक और इससे बने उत्पादों के विनिर्माण, प्रयोग व बिक्री पर रोक लगाने के लिए कोटद्वार में नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त मोहम्मद कामिल, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार और जसबीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। टीम ने दो दिन पहले मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड, गोखले मार्ग, नजीबाबाद रोड आदि स्थानों पर अभियान चलाकर पांच किग्रा. सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया था, लेकिन अभी तक भाबर और सनेह क्षेत्र में अभियान की शुरुआत तक नहीं हो पाई है। ऐसे में नगर क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक और इससे बने उत्पादों का प्रयोग व बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त केएस नेगी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीम गठित कर पूरे नगर निगम क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक करीब 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी प्रशासन ने कसी कमर
छावनी क्षेत्र में थर्माकोल और सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के उत्पादन, भंडारण, परिवहन, विक्रय तथा उपयोग बंद कराने के लिए छावनी प्रशासन ने कमर कस ली है। छावनी प्रशासन के सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को प्रतिबंधित किया गया है। छावनी अधिनियम 2006 की धारा 289-5 के प्रावधानों के तहत इसका उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने जनता से थर्माकोल और सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed