फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Honouring the families of soldiers is our moral obligation: Satpal Maharaj

सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व : सतपाल महाराज

Mon, 26 Oct 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 26 Oct 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Honouring the families of soldiers is our moral obligation: Satpal Maharaj
फोटो
विज्ञापन

नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन
वीर नारियों और शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ किया। उन्होंने शहीद सैनिकों के परिजनों, वीर नारियों, वयोवृद्ध गौरव सेनानी और सैनिक कल्याण के क्षेत्र में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व है।
विकासखंड एकेश्वर के नौगांवखाल में आयोजित कार्यक्रम में सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय सेना राष्ट्र के गौरव, अनुशासन, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। देश की सीमाओं की रक्षा में सैनिकों का योगदान अतुलनीय है। उनका सम्मान करना सभी का नैतिक दायित्व है। नौगांवखाल में कैंटीन शुरू होने से क्षेत्र के पात्र सैनिकों, पूर्व सैनिकों और अधिकृत लाभार्थियों को अब स्थानीय स्तर पर आवश्यक वस्तुएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कोटद्वार में शहीद स्थल निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के सम्मान में विभिन्न स्थानों पर स्मृति द्वार, स्मारक और प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ग्राम सिंवाल में 12 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर शहीद द्वार बनाया गया है। वहीं, ग्राम सकनोली के शहीद मंदीप सिंह के सम्मान में देवराड़ी-चलकुडिया मार्ग का नामकरण किया गया है। गिंवाली में शहीद सतवीर सिंह के स्मारक की मरम्मत के लिए विधायक निधि से 1.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कार्यक्रम में विभिन्न युद्धों और सैन्य अभियानों में बलिदान देने वाले सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। 92 वर्षीय गौरव सेनानी महिपाल सिंह नेगी और गौरव सेनानी संगठन के संस्थापक सदस्य पूर्व सैनिक आलम सिंह रावत को भी सम्मान दिया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा, जीआरआरसी लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर वीएस नेगी, एसडीएम रेखा आर्य सहित सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed