फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Buses from Uttar Pradesh went to Prayagraj for the Magh Mela, giving a lifeline to Kotdwar.

Kotdwar News: माघ मेले में प्रयागराज गईं यूपी की बसें, कोटद्वार को मिली संजीवनी

Fri, 26 Dec 2025 05:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 26 Dec 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Buses from Uttar Pradesh went to Prayagraj for the Magh Mela, giving a lifeline to Kotdwar.
कोटद्वार रोडवेज डिपो के यातायात निरीक्षक को बिजनौर और नजीबाबाद डिपो पर लगाया
विज्ञापन

कोटद्वार। यात्रियों की कमी से जूझ रहे रोडवेज डिपो प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली है। दरअसल कोटद्वार से सटे नजीबाबाद समेत जनपद बिजनौर के कई डिपो की रोडवेज बसें माघ मेले के लिए रवाना हो चुकी हैं। कोटद्वार डिपो को अब पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा मैदानी क्षेत्रों से भी पर्याप्त यात्री मिल रहे हैं।
यूं तो कोटद्वार रोडवेज डिपो से राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंजाब के अमृतसर, पटियाला, चंडीगढ़, यूपी के नोएडा समेत कई प्रमुख स्टेशनों के लिए बसें संचालित होती हैं। इन बसों के नियमित संचालन के साथ साथ आय का मुख्य स्रोत दिल्ली रूट डिपो की पहली प्राथमिकता में रहता है। इस रूट पर जनपद बिजनौर के बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर डिपो की बसों के अलावा यूपी के गढ़मुक्तेश्वर, मेरठ, साहिबाबाद, नोएडा, खतौली समेत कई डिपो की बसें भी संचालित होती हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन ने इनमें से कई रोडवेज बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज में होने वाले माघ मेले में लगाया है। हर एक डिपो से बड़ी संख्या में बसें माघ मेले के लिए रवाना हो गई है। कोटद्वार से सटे नजीबाबाद व बिजनौर डिपो में बसें सीमित होने और दिल्ली रूट पर अन्य डिपो की बसें भी कम होने का सीधा लेने के लिए डिपो प्रशासन ने कमर कस ली है। रूट पर अतिरिक्त बसों के संचालन की आवश्यकता को देखते हुए कार्यशाला में बसों की तत्काल मरम्मत करने और चालक-परिचालकों को ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो के एक यातायात निरीक्षक को बिजनौर और नजीबाबाद डिपो पर तैनात किया गया है ताकि यूपी के यात्रियों को असुविधा न हो और कोटद्वार डिपो की बसों को लोड फैक्टर बेहतर हो सके। -अनुराग पुरोहित, एआरएम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed