फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Buses are not able to run due to road closure, people are getting worried

Kotdwar News: मार्ग बंद होने से नहीं चल पा रहीं बसें, लोग हो रहे परेशान

Thu, 31 Aug 2023 08:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 31 Aug 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Buses are not able to run due to road closure, people are getting worried
भूस्खलन से बंद हैं फतेहपुर-डेरियाखाल-लैंसडौन और डाडामंडी-जमेली मार्ग
विज्ञापन

लोग जीप टैक्सियों से आवाजाही के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। फतेहपुर-डेरियाखाल-लैंसडौन और डाडामंडी-जमेली मार्ग अब भी बंद होने से इन रूटों पर उत्तराखंड परिवहन निगम और जीएमओयू की बस सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में द्वारीखाल, जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लाॅक के ग्रामीणों को जीप, टैक्सियों से आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बीते 13 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण फतेहपुर-डेरियाखाल-लैंसडौन मार्ग पर जदला के समीप भूस्खलन होने से यह मार्ग बंद हो गया था। तब से इस मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की लैंसडौन बस सेवा और जीएमओयू की वाया डेरियाखाल रिखणीखाल बस सेवा का संचालन बंद है। बसों का संचालन न होने से इस मार्ग पर पड़ने वाले जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लाॅक के गांवों के ग्रामीण लैंसडौन, गुमखाल होते हुए जीप टैक्सियों से कोटद्वार आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। वहीं जीप टैक्सी चालकों की ओर से अधिक किराया वसूले जाने से ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, द्वारीखाल ब्लाॅक के अंतर्गत डाडामंडी-जमेली मार्ग बंद होने से इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की जमेली बस सेवा भी दो माह से बंद है। बस सेवा का संचालन न होने से सिंराई, डुंडेख, तोली, जमरखेत, जमेली, सीम, बुबई, धारी, पाली, भेडगांव, नौसीन आदि गांवों के ग्रामीणों को तीन से पांच किमी. पैदल आवाजाही कर डाडामंडी बाजार पहुंचना पड़ रहा है। गेंद मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, राजीव कुमार, दाताराम आदि ने लोनिवि लैंसडौन से मार्ग की मरम्मत कराकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराने की मांग की है। लोनिवि दुगड्डा के सहायक अभियंता एसपी राठौर का कहना है कि मशीनों की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर सभी मार्गों का मलबा हटाकर यातायात बहाल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed