{"_id":"64f0b10e9863a9443903b3a1","slug":"buses-are-not-able-to-run-due-to-road-closure-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-234996-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मार्ग बंद होने से नहीं चल पा रहीं बसें, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मार्ग बंद होने से नहीं चल पा रहीं बसें, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
फतेहपुर-डेरियाखाल-लैंसडौन और डाडामंडी-जमेली मार्ग अब भी बंद होने से इन रूटों पर उत्तराखंड परिवहन निगम और जीएमओयू की बस सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में द्वारीखाल, जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लाॅक के ग्रामीणों को जीप, टैक्सियों से आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बीते 13 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण फतेहपुर-डेरियाखाल-लैंसडौन मार्ग पर जदला के समीप भूस्खलन होने से यह मार्ग बंद हो गया था। तब से इस मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की लैंसडौन बस सेवा और जीएमओयू की वाया डेरियाखाल रिखणीखाल बस सेवा का संचालन बंद है। बसों का संचालन न होने से इस मार्ग पर पड़ने वाले जयहरीखाल और रिखणीखाल ब्लाॅक के गांवों के ग्रामीण लैंसडौन, गुमखाल होते हुए जीप टैक्सियों से कोटद्वार आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। वहीं जीप टैक्सी चालकों की ओर से अधिक किराया वसूले जाने से ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
वहीं, द्वारीखाल ब्लाॅक के अंतर्गत डाडामंडी-जमेली मार्ग बंद होने से इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की जमेली बस सेवा भी दो माह से बंद है। बस सेवा का संचालन न होने से सिंराई, डुंडेख, तोली, जमरखेत, जमेली, सीम, बुबई, धारी, पाली, भेडगांव, नौसीन आदि गांवों के ग्रामीणों को तीन से पांच किमी. पैदल आवाजाही कर डाडामंडी बाजार पहुंचना पड़ रहा है। गेंद मेला समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, राजीव कुमार, दाताराम आदि ने लोनिवि लैंसडौन से मार्ग की मरम्मत कराकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराने की मांग की है। लोनिवि दुगड्डा के सहायक अभियंता एसपी राठौर का कहना है कि मशीनों की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर सभी मार्गों का मलबा हटाकर यातायात बहाल करवाया जा रहा है।