{"_id":"60e9d2f28ebc3e06a72cab35","slug":"bus-services-restored-on-33-routes-including-kotdwar-to-delhi-punjab-kotdwar-news-drn3840697166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार से दिल्ली, पंजाब समेत 33 रूटों पर बस सेवाएं बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार से दिल्ली, पंजाब समेत 33 रूटों पर बस सेवाएं बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार से यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की नियमित सेवाएं संचालित होने से उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो की बस सेवाएं पटरी पर लौटने लगी हैं। शनिवार को तीसरे दिन कोटद्वार से दिल्ली के लिए 11 बस सेवाओं समेत पर्वतीय व मैदानी रूटों पर 33 बस सेवाएं संचालित हुईं।
कोटद्वार से यूपी, दिल्ली और पंजाब के लिए बसों का संचालन शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं। शनिवार को दिल्ली के लिए जहां 11 बसें चलीं। वहीं जयपुर, फरीदाबाद, गुड़गांव, अमृतसर, चंडीगढ़, संगरूर, पोंटा साहिब के लिए पुरानी समय सारिणी के अनुसार बसें संचालित हुईं। जिन रूटों पर सवारियां नहीं मिलीं, उन सेवाओं को स्थगित किया गया। देहरादून, हरिद्वार और कालागढ़ के लिए अब यूपी के रास्ते बसों का संचालन किया जा रहा है। अब तक देहरादून और हरिद्वार के लिए लालढांग मार्ग होते हुए बस सेवाएं चलानी पड़ रही थीं।
कोटद्वार डिपो के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि इन तीन दिनों में दिल्ली रूट पर आधे से भी कम सवारियों में बस भेजनी पड़ रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले सप्ताह में सवारियों की संख्या बढ़ेगी। यूपी, दिल्ली रूट पर रोडवेज सेवाएं सामान्य होने से जीएमओयू को भी पहाड़ के रूटों पर सवारियां मिलनी शुरू हो गई हैं। कोरोना का संक्रमण थमने के बाद शुरू हुई बस सेवाओं से यात्रियों को भी राहत मिली है। अब तक उन्हें महंगे दामों पर टैक्सी कैब बुक कर आवाजाही करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन
एजीएम ने बताया कि पुरानी समय सारिणी के अनुसार कोटद्वार डिपो से दिल्ली के लिए सुबह 4:00 बजे से हर घंटे यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बस सेवा संचालित हो रही हैं। जयपुर के लिए सुबह 10:30 बजे, फरीदाबाद के लिए दोपहर 12:00 बजे, अमृतसर के लिए 12:30 बजे बस सेवाएं संचालित हो रही हैं।