{"_id":"d16680a73e85752530ed673065eb6bae","slug":"bus-service-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर-कोटद्वार के बीच एक और बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर-कोटद्वार के बीच एक और बस सेवा शुरू
श्रीनगर
Updated Thu, 25 Feb 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर-कोटद्वार के बीच उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की एक ओर बस सेवा शुरू हो गई है। खास बात यह है कि प्रतिदिन यह बस कोटद्वार-श्रीनगर-कोटद्वार का सफर तय करेगी। नई बस सेवा शुरू होने से अब श्रीनगर से कोटद्वार के बीच बस सेवाओं की संख्या बढ़कर तीन हो गई हैं।
मालूम हो कि श्रीनगर डिपो संचालन की मांग के लिए प्रगतिशील जनमंच पांच माह से आंदोलन चला रहा है। श्रीनगर में वर्ष 2004 में डिपो की स्थापना हुई थी, लेकिन इसका संचालन नहीं हो पाया। आंदोलन के बाद जनवरी माह से यहां रोडवेज के सहायक प्रबंधक स्तर के अधिकारी बैठने लगे हैं। इससे डिपो संचालन की उम्मीद बंधी है।
बृहस्पतिवार से रोडवेज ने श्रीनगर-कोटद्वार के बीच एक और बस सेवा शुरू की है। हालांकि यह बस कोटद्वार डिपो की है। श्रीनगर डिपो के स्टेशन इंचार्ज उत्तम सिंह ने बताया कि प्रतिदिन बस सुबह 6.30 बजे कोटद्वार से श्रीनगर के लिए निकलेगी। यह बस पूर्वाह्न 11.30 से 12.00 के बीच श्रीनगर पहुंचेगी। इसी दिन मध्याह्न 12.30 बजे श्रीनगर से कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर-कोटद्वार के बीच पहले से दो बस सेवाएं सुबह नौ और साढ़े नौ बजे पर चल रही हैं। तीन बस चलने से लोगों को सुविधा मिलेगी।