फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bus overturns on road near Toluyudanda, four women injured

Kotdwar News: तोल्यूडांडा के पास सड़क पर पलटी बस, चार महिलाएं घायल

Wed, 11 Mar 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 11 Mar 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Bus overturns on road near Toluyudanda, four women injured
यात्रियों में मची चीख-पुकार, रिखणीखाल थाना पुलिस ने यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाला
विज्ञापन

कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के तोल्यूडांडा के समीप जीएमओयू की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। रिखणीखाल थाना पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस में करीब 15 सवारियां थी जिनमें से चार महिला यात्री घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
रिखणीखाल थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि तोल्यूडांडा के पास जीएमओयू की एक बस सड़क पर पलट गई है। पुलिसबल मौके पर पहुंचा। राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। घटना में सभी यात्रियों को साधारण चोटें आई है। चार यात्रियों को ज्यादा चोटें आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घायलों में सरला देवी (57) पत्नी चंद्रमोहन सिंह, विद्या देवी (81) पत्नी विक्रम सिंह, विमला देवी (60) पत्नी मदन सिंह, शिल्पा देवी (29) पत्नी विजयपाल निवासी उम्मेदु बाखल, तोल्यूडांडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed