फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Bus overturned on the side of the road, ten people injured

बस सड़क किनारे पलटी, दस लोग घायल

Tue, 05 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Bus overturned on the side of the road, ten people injured
रिखणीखाल के द्वारी से कोटद्वार आ रही जीएमओयू की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक समेत दस लोग घायल हो गए। घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। डाक्टरों ने दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया। बाकी आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

बस चालक देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार को जीएमओयू की बस रिखणीखाल के द्वारी से कोटद्वार के लिए आ रही थी। सुबह करीब दस बजे ढौंटियाल से कोटद्वार की ओर स्टेट हाईवे पर खंसूर चौराहे के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। गनीमत यह रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बस के पलटते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। उन्होंने और परिचालक ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें निजी वाहनों से कोटद्वार बेस अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

बेस अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात फार्मासिस्ट डीएस नेगी ने बताया कि बस पलटने से बस चालक देवेंद्र सिंह नेगी (46), निवासी नयागांव कोटद्वार, देवेंद्र सिंह (41) हल्दूखाता, तनवीर हसन (49) निवासी रिखणीखाल, संतोष मैंदोला (18) और दीपक मैंदोला (20) दोनों निवासी ग्राम द्वारी, भक्ति देवी (52), प्रेम सिंह रावत (53) दोनों निवासी नावे तल्ली रिखणीखाल, धीरज सिंह (64) ग्राम तोल्यूडांडा रिखणीखाल, किशन सिंह रावत (71) निवासी तोल्यूं गांव रिखणीखाल, प्रेम सिंह कंडारी (65) चैड़ चैनपुर को बेस अस्पताल में लाया गया है। डाक्टरों ने संतोष मैंदोला और भक्ति देवी को अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed