फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   bunkhal mela

दिनभर बदलता रहा मेले का रूप

Sat, 05 Dec 2015 09:55 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sat, 05 Dec 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
राठ क्षेत्रवासियों की आराध्य देवी मां कालिंका बूंखाल के दरबार में लगे मेले का रूप इस बार भी दिनभर बदलता गया। मेले में देवी देवताओं की डोली पहुंचते ही मेले का रूप पूरी तरह बदल गया।  मंदिर परिसर में अधिकतर श्रद्धालु ढोल दमाऊं के स्वरों और देवी के उद्घोषों पर थिरकते रहे।  क्षेत्रवासियों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन के प्रयासों से वर्ष 2011 से लोगों को रक्तहीन क्रांति का संदेश दे रहे इस मेले के दौरान अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट-
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
सुबह आठ बजे : खिर्सू से लेकर मंदिर तक जाने वाले सभी मार्गों पर बनी चेक पोस्टों, चौरीखाल रोड से मंदिर परिसर तक पुलिस बल तैनात है। मेले में जाने वाले हर वाहनों की चेकिंग हो रही है। बूंखाल मंदिर में पुजारी लोग हवन की तैयारी में जुटे हैं। कुछ लोग पशुबलि बंद होने के बाद मेले में आए बदलाव पर चर्चा कर रह हैं।
विज्ञापन


हवन पूजन शुरू,
सुबह नौ बजे : बूंखाल मंदिर परिसर में हवन, पूजन शुरू होता है। सभी जगहों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ना शुरू हो जाता है।  बड़ी संख्या में लोग हवन, पूजन में शामिल होते हैं। देवी के कुंड में नारियल चढ़ने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी के दर्शनों के लिए जद्दोजहद
सुबह 11 बजे : बूंखाल कालिंका के मंदिर में देवी के दर्शनों के लिए आ रहे लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। मंदिर परिसर में  देवी मूर्ति के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए, बलि कुंड में तेल और नारियल चढ़ाने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आयेाजकों द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। मंदिर परिसर में एक दो लोग नशे में झूमते हुए पहुंचे जिससे लोगों को दिक्कतें भी उठानी पड़ रही है। चौरीखाल से बूंखाल मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पट जाता है।


माता के उद्घोष गूंजे
12 से तीन बजे : चोरीखाल से बूंखाल तक पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से पट जाता है। मंदिर में पूजा, अर्चना जारी है। कई लोग मां कालिंका बूंखाल के मंदिर से ऊपर स्थित शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना करने जा रहे हैं। दो बजे से मंदिर में देवी देवताओं की डोलियों का आगमन शुरू हुआ। पहले शूक्र गांव की डोली पहुंची है। इसके बाद मिलई, नलई, गोदा और मलुंड आदि गांवों की डोलियां मंदिर पहुंचीं। पूरा बूंखाल क्षेत्र ढोल दमाऊं की थाप से गूंज रहा है। राजकीय इंटर कालेज चौरीखाल में गढ़कला सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर लोक गायक अनिल बिष्ट के निर्देशन में मनोज रावत अंजुल, प्रेम बल्लभ पंत, अंजलि और मीनाक्षी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed